दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

लखनऊ,कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल,भीषण आग में 15 की मौत; बचने को छात्रों ने लगाई छलांग

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 की मौत, कई छात्र झुलसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई छात्रों और कर्मचारियों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि कई छात्र बचने के लिए बाथरूम में छिप गए, लेकिन धुएं के कारण उनका दम घुट गया। जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप संचालित हो रही थी, जबकि ऊपर की मंजिलों पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग सेंटर, बच्चों की लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर चल रहे थे। आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई लोगों को स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।यह हादसा एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?