हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

भुजियाघाट में बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी, नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी अनुसार एक टवेरा कार और एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भुजियाघाट का यह तीखा और संकरा मोड़ पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। आज एक बार फिर इसी स्थान पर टवेरा कार और बुलेट बाइक खाई में गिर गईं। राहत की बात यह रही कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

भुजियाघाट का यह खतरनाक मोड़ लगातार हादसों का कारण बनता रहा है। ऐसे में जरूरत है कि वाहन चालक यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें, गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल