कालाढूंगी से चुनावी ताल ठोकेंगे विपिन पांडे,BJP को बताया 'भगत जनता पार्टी',वंशवाद पर भी बोला हमला

विपिन पांडे ने कालाढूंगी से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल 

हल्द्वानी, कालाढूंगी विधानसभा से वरिष्ठ समाजसेवी विपिन पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। विपिन पांडे ने अपना पहला घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कालाढूंगी में भाजपा विधायक पुत्र मोह और वंशवाद में इस विधानसभा के विकास कार्यों का बेड़ा गर्ग करने में लगे हैं।

जनता के भारी विरोध के बावजूद क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित

विपिन पांडे नेकहा, जनता के भारी विरोध के बावजूद क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधायक ने गड्ढा मुक्त सड़क किए जाने की बात कहते हुए जनता के साथ धोखा किया है।आज कालाढूंगी विधानसभा की पूरी सड़क खुली हुई है। विपिन पांडे ने कहा कि उनका चुनावी संघर्ष वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ है। उन्होंने सनातन और हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से काम करने की बात भी कही। निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान और घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब देखना होगा कि विपिन पांडे कालाढूंगी विधानसभा में अपनी दावेदारी को किस तरह मजबूत करते हैं और जनता उनके मुद्दों को कितना समर्थन देती है।

कालाढूंगी विधानसभा से 20 हजार से अधिक मुस्लिम वोट नहीं चाहिए

इसके अलावा सनातन और हिंदू धर्म के लिए वह लंबे समय से कम कर रहे हैं और उन्हें कालाढूंगी विधानसभा से 20 हजार से अधिक मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका पूरा संघर्ष वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ है।

Post a Comment

और नया पुराने