काठगोदाम बायपास का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण,अखिलेश यादव के घुसपैठिये’ वाले बयान पर भी साधा निशाना

 खड़ी चढ़ाई वाले क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा

हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे के दौरान काठगोदाम में निर्माणाधीन बायपास का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर खड़ी चढ़ाई वाले क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने बायपास परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करते हुए इसके महत्व पर जोर दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काठगोदाम बायपास का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ों की ओर आने-जा

मुख्यमंत्री धामी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए कथित ‘घुसपैठिये’ वाले बयान पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अखिलेश यादव को माफी मांगनी होगी।सीएम धामी ने कांग्रेस से भी इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और यहां के लोगों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

अब देखना होगा कि काठगोदाम बायपास का निर्माण कब तक पूरा होता है और इससे हल्द्वानी के यातायात को कितनी राहत मिलती है। वहीं, अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज होती नजर आ रही है।

Post a Comment

और नया पुराने