हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग-


आज दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश और घने कोहरे के कारण एक हेलीकॉप्टर को काठगोदाम के नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर को अचानक मैदान में उतरते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो यात्री सवार थे। सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें बाद में सड़क मार्ग से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फिलहाल यह एहतियाती लैंडिंग खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण की गई बताई जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल