हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर,बैरंग लौटी टीम

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर

हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। 

हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अदानी ग्रुप के हैं और सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन्हें जनता पर थोप रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और यदि दोबारा इसी तरह कार्रवाई की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विरोध के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के हाथों से स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख मीटर लगाने पहुंची टीम ने काम रोक दिया और बिना कार्रवाई पूरी किए मौके से वापस लौट गई।वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, नियमानुसार की जाएगी।फिलहाल सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध खुलकर सामने आया है। अब देखना होगा कि विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल