दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दुग्ध संघ परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में काम कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही आंचल के दूध और दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।मुकेश बोरा ने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही दुग्ध संघ के कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ की व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों एवं सुविधाओं का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकुआं सहित पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी तिरंगा शान से लहराया। समितियों के पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।दुग्ध समितियों के चुनाव की तिथियां निर्धारित होने के कारण कार्यक्रमों में चुनाव आचार संहिता का भी पालन किया गया और किसी तरह की चुनाव प्रचार गतिविधि नहीं की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इस दौरान दुग्ध उपार्जन, दूध संग्रहण और आंचल उत्पादों के विपणन को लेकर भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दुग्ध उपार्जन और आंचल उत्पादों की बिक्री को और मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद सहित दुग्ध संघ के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें