दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध
हल्द्वानी: नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध तेज होने लगा है। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले सभी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से व्यापक चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
आम सभा में पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा, आंदोलन शुरू करने से पहले सभी सहयोगियों से बातचीत कर ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए। वहीं पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने इस मुद्दे को कानूनी तरीके से लड़ने पर जोर दिया, जबकि पूर्व अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी ने भी हाईकोर्ट शिफ्टिंग का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
फिलहाल नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध खुलकर सामने आ गया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जिला बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर किस तरह की कानूनी और आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें