संदेश

nainital-news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

हल्द्वानी,चित्राशिला धाम स्थित शनि मंदिर विवाद में नया मोड़,मंदिर प्रबंधन ने खोला मोर्चा...

चित्र
 चित्राशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर विवाद गहराया हल्द्वानी, रानीबाग स्थित चित्राशिला धाम में स्थापित शनि मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। बीते दिनों पहाड़ी आर्मी ने मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर पहाड़ी आर्मी ने प्रशासन से जांच की मांग भी की है। वहीं, कई दिनों की चुप्पी के बाद अब मंदिर प्रबंधन भी सामने आया है और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। मंदिर प्रबंधन ने पहाड़ी आर्मी के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मंदिर की ओर से किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।मंदिर प्रबंधन का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार विकास और सुविधा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। प्रबंधन के मुताबिक मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और प्रशासन जब चाहे, वहां की गतिविधियों की जांच कर सकता है।वहीं, पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत का आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जि...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?

चित्र
हल्द्वानी में नए सियासी समीकरण  हल्द्वानी की राजनीति में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक के बाद एक हो रही राजनीतिक मुलाकातों ने चुनाव से पहले नए समीकरणों की अटकलों को हवा दे दी है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, दीपक बल्यूटिया के साथ जन्मदिन समारोह में नजर आए और उन्हें केक खिलाया। वहीं अब उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक काशी सिंह ऐरी भी दीपक बल्यूटिया से मिलने उनके आवास पहुंचे। इन मुलाकातों के बाद हल्द्वानी के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दीपक बल्यूटिया को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता क्यों बढ़ रही है? क्या चुनाव से पहले कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार किया जा रहा है? क्या दूसरे दल दीपक बल्यूटिया को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं? या फिर इन मुलाकातों के पीछे कोई नई राजनीतिक रणनीति है? हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के राजनीतिक बदलाव या दल में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से लगातार ...

नैनीताल में हाईकोर्ट बचाने को वकीलों की एकजुटता,आंदोलन की चेतावनी

चित्र
   हाईकोर्ट शिफ्टिंग का अधिवक्ताओं ने किया विरोध हल्द्वानी: नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध तेज होने लगा है। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले सभी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से व्यापक चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा, आंदोलन शुरू करने से पहले सभी सहयोगियों से बातचीत कर ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए। वहीं पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने इस मुद्दे को कानूनी तरीके से लड़ने पर जोर दिया, जबकि पूर्व अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी ने भी हाईकोर्ट शिफ्टिंग का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।  फिलहाल नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध खुलकर सामने आ गया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जिला बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर किस तरह की कानूनी और आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करती है।

सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश*

चित्र
सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन हल्द्वानी:नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की समीक्षा की गई और दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष चर्चा हुई। खास तौर पर तीनपानी बाईपास क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के तौर पर बाईपास निर्माण में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट्स पर पर्याप्त सिग्नेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश ...

हल्द्वानीएक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत,200 करोड़ की परियोजनाओं में देरी पर कमिश्नर सख्त,अधिकारियों को चेतावनी

चित्र
एक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत  हल्द्वानी में हर साल बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये की सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली पर भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी में प्रस्तावित सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं का निरिक्षण किया।  करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लंबी सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद दीपक रावत ने शहर के प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यूयूएसडीए के माध्यम से सड़क और ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर काम क...

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

चित्र
भुजियाघाट में बड़ा हादसा टला हल्द्वानी, नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी अनुसार एक टवेरा कार और एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भुजियाघाट का यह तीखा और संकरा मोड़ पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। आज एक बार फिर इसी स्थान पर टवेरा कार और बुलेट बाइक खाई में गिर गईं। राहत की बात यह रही कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया। भुजियाघाट का यह खतरनाक मोड़ लगातार हादसों का कारण बनता रहा है। ऐसे में जरूरत है कि वाहन चालक यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें, गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हल्द्वानी, बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी,19 लोग बने शिकार

चित्र
 50-60 हजार रुपये के लोन का झांसा देकर ठगे हजारों, बनभूलपुरा में 19 लोग बने शिकार हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक महिला और एक पुरुष ने 50 से 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने का झूठा वादा कर दर्जनों लोगों से फाइल चार्ज और कमीशन के नाम पर करीब चार-चार हजार रुपये वसूल लिए।  अब तक 18 से 19 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह कत्याल ने बताया कि मामला कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को लोन दिलाने वाला बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे और खाते में जल्द रकम भेजने का आश्वासन देकर प्रत्येक व्यक्ति से करीब चार हजार रुपये वसूल लेते थे रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए।  पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।एएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनधिकृत संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर लोन के नाम पर पैसे जमा...

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर,बैरंग लौटी टीम

चित्र
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।  हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्म...

लालकुआं,39 वर्षों की शानदार सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

चित्र
नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद     लालकुआं,नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने अवस्थी के सेवानिवृत्ति के तत्पचात उनके कार्यकाल की सराहना करते हुऐ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा शुभकानाएं एवं बधाई दी।  

नैनीताल,पहले हंगामा और फिर झील में लगाईं छलांग,साहसी युवक ने बचाई जान

चित्र
 नशे में हंगामा करने के बाद झील में कूदा नेपाली युवक- नैनीताल,शहर के तल्लीताल डांठ क्षेत्र में नशे में नेपाली मूल के युवक ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा किया और अचानक उसने झील में छलांग लगा दी। एक साहसी युवक ने जान पर खेलकर झील में कूद उसकी जान बचाई। लोगों ने सासही युवक की सराहना की है। सोमवार दोपहर तल्लीताल डांठ पर एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। लोगों के समझाने पर वह राहगीरों को ही गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान युवक ने डांठ के ऊपर से झील में छलांग लगा दी। इस पर कुछ लोग उसे बचाने को चीखने चिल्लाने लगे, तो कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लेकिन वहां खड़े तल्लीताल निवासी भाजयुमो नेता आयुष भंडारी ने हिम्मत दिखाई और वह भी शराबी युवक के पीछे झील में कूद पड़े। वह युवक को किसी तरह खींचकर किनारे तक ले आए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि नेपाल मूल के लोकेश सिंह की काउंसलिंग कर उसके परिचितों के सुपुर्द कर दिया है।

हल्द्वानी में आग का तांडव,पेट्रोल पंप के समीप उठीं आग की लपटें,मचा हड़कंप

चित्र
पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गियों में लगी भीषण आग हल्द्वानी, रामपुर रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के ठीक पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि आग के बिल्कुल पास पेट्रोल पंप मौजूद था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय झुग्गियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा जान-माल का नुकसान और जनहानि भी हो सकती थी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा और हर कोई सुरक्षित जगह की ओर भागता नजर आया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना एक बार फिर आग से सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है। गर्मियों में छोटी सी लाप...

नैनीताल,तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत,पहाड़ों में एंट्री के लिए लंबा इंतजार,वीकेंड पर भारी भीड़...

चित्र
  तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत, पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब  हल्द्वानी,मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों का रुख एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर हो गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। जगह-जगह सैकड़ों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। तेज धूप और गर्मी का असर वाहनों पर भी पड़ा, जहां कई गाड़ियां ओवरहीट होकर बीच सड़क में ही बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई।। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, पर्यटकों से अपील की जा रही है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की अच्छी तरह जांच कर लें, पर्याप्त पानी साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए धैर्य के साथ सफर करें, ताकि छुट्टियों का आनंद किसी परेशानी में न बदल जाए।

हल्द्वानी, पीएसपी हॉस्पिटल में मौत के मामले की जांच शुरू,परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए थे गंभीर आरोप

चित्र
यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो-   हल्द्वानी में पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित हृदय रोग विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति मृतक के उपचार, ऑपरेशन और चिकित्सीय प्रबंधन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके साथ ही उपचार के दौरान अपनाई गई चिकित्सा प्रक्रिया, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमों एवं मानकों के पालन की भी समीक्षा की जाएगी।यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना...

नैनीताल,जनपद के निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट, जिलाधिकारी ने दि निर्देश

चित्र
निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट- नैनीताल, जिले में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा जोखिम न्यूनीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4 जून 2026 को होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम-स्टे, मॉल, बैंक्वेट हॉल और अन्य सार्वजनिक भवनों के लिए गठित निरीक्षण समितियां अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का भी संयुक्त निरीक्षण करेंगी।डीएम ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में हुई आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा मानकों के आधार पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान यदि किसी संस्थान में जनसुरक्षा के लिए त...

हल्द्वानी:जमीन की धोखाधड़ी करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा,कुमाऊं कमिश्नर सख्त,30 पर मुकदमा तय

चित्र
कुमाऊं में भूमाफियाओं की खैर नहीं, 30 पर FIR के आदेश हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में लैंड फ्रॉड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के अलावा नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के एसएसपी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भूमि धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) से जुड़े कुल 77 मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।  विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की गहन समीक्षा के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 30 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। दीपक रावत ने बताया कि लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की रिपोर्ट जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उनके पास पहुंचती है, जिसके बाद समिति द्वारा सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा की जाती है।  उन्होंने कहा कि यदि सुनियोजित तरीके से भूमि धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कदम उठा...

हल्द्वानी,वार्ड-9 में बढ़ा सियासी घमासान,निर्वाचन रद्द होने के बाद अब बड़ा कदम उठाएंगे पार्षद राजेंद्र जीना

चित्र
वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमाई  हल्द्वानी, नगर निगम के वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन निरस्त किए जाने के बाद अब मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचने की तैयारी में है। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके चुनाव में भी मनमानी की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में भी आयोग ने जी भरकर मनमानी की थी और इस मामले में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। इसलिए वह इस मामले को आगे की अदालत में ले जाएंगे, क्योंकि न्याय पाने का अधिकार सभी को है। वहीं, पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज दो मुकदमे इतने बड़े नहीं थे और उनके अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस हो चुके थे। उनका आरोप है कि अब कई वर्षों बाद पुराने मामलों को दोबारा सामने लाकर 'गड़े मुर्दे उखाड़ने' का काम किया गया है और पुराने मुकदमों को फिर से सक्रिय करवाया ...

हल्द्वानी की बर्फ वाली गली में चाय-मैगी के ठेले में लगी आग, टला बड़ा हादसा

चित्र
 फायर सर्विस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू- हल्द्वानी की बर्फ वाली गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चाय-मैगी के एक ठेले में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर के पाइप फटने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ठेला संचालक भूपेश कुमार के दोनों हाथ और एक पैर हल्का झुलस गया, जिन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से गैस सिलेंडर और उससे जुड़े उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस व फायर सर्विस को सूचना देने की अपील की है।

हल्द्वानी,हल्द्वानी के व्यापारियों पर महंगाई की एक और मार,नगर निगम की 1250 दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायत हुई तेज...

चित्र
हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है- हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। नगर निगम हल्द्वानी अपनी 1250 दुकानों का किराया पांच गुना तक बढ़ाने जा रहा है। पिछले पांच महीनों से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और निगम प्रबंधन बढ़े हुए किराए के नोटिस जारी करने की तैयारी में है। मंदी की मार झेल रहा व्यापार- नगर निगम की जमीन पर बनी इन दुकानों को अनुबंध के आधार पर व्यापारियों को किराए पर दिया गया है। अभी तक प्रथम श्रेणी की भूतल पर बनी दुकानों का किराया आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किया जा रहा है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी की दुकानों का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा- नई दरें लागू होने के बाद दुकानदारों को हर महीने 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक अतिरिक्त किराया जमा करना होगा। ऐसे समय में जब बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और कारोबार प्रभावित है, नगर निगम का यह फैसला दुकानदारों ...

हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, वार्ड-9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त,ये रही वजह

चित्र
 नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल हल्द्वानी, नगर निगम की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने वार्ड नंबर-9 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। अदालत ने यह फैसला नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में सुनाया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब वार्ड नंबर-9 में दोबारा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल सभी की नजरें अब राज्य निर्वाचन आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं कि वार्ड नंबर-9 में उपचुनाव की प्रक्रिया कब शुरू की जाती है।

नैनीताल,जिले में भूसे की कालाबाजारी पर सख्ती,डीएम ने जारी किए कड़े निर्देश...

चित्र
भूसे की बढ़ती कीमतों पर प्रशासन अलर्ट, 15 दिन तक बाहर भेजने पर रोक हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में भूसे की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भूसे के अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी और जिले से बाहर परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं, दरअसल, उत्तराखंड में पशुओं के सूखे चारे के रूप में गेहूं के भूसे का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है।  हर साल गेहूं की कटाई के बाद अप्रैल-मई में भूसा आसानी से उपलब्ध होता है, लेकिन इस बार कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जिलाधिकारी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूसे का अनावश्यक भंडारण न होने दिया जाए और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। साथ ही भूसे का इस्तेमाल ईंट भट्टों और अन्य उद्योगों में न हो, इसके लिए अगले 15 दिनों तक इन उद्योगों को भूसा बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जनपद में उत्पादित भूसे को राज्य से बाहर ले जाने पर भी 15 दिन के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।  प्रशासन का कहना है कि भूसे की कमी की स्थिति में पशुपालकों ...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?