अंकिता भंडारी मामले को लेकर एक बार फिर सियासत तेज
देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी खोती हुई राजनीतिक जमीन बचाने के लिए बेटी अंकिता भंडारी के नाम का इस्तेमाल कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी के अनुसार,अंकिता भंडारी मामले में दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ लेने के लिए उठा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय तथ्यों और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदेश में बहस और तेज होने के आसार हैं। जहां धामी ने कांग्रेस पर मामले का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष भी महत्वपूर्ण है।



एक टिप्पणी भेजें