हल्द्वानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख
हल्द्वानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। राजपुरा इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में ड्रग्स विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 7 क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए। जांच में बिना लाइसेंस दवाइयां वितरित किए जाने और आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा एलोपैथिक दवाएं देने के मामले सामने आए। वहीं, छापेमारी के दौरान कुछ क्लीनिकों में मौजूद लोग टीम को देखकर फरार हो गए।
हल्द्वानी के राजपुरा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने झोलाछाप क्लीनिकों और मेडिकल स्टोर पर छापेमारी शुरू की। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रतिष्ठानों में दवाओं और संबंधित लाइसेंस की जांच की।
जांच के दौरान बिना लाइसेंस दवाइयां वितरित किए जाने और आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा एलोपैथिक दवाएं दिए जाने के मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 प्रतिष्ठानों को सील कर दियादरअसल, क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह कार्रवाई एक महिला की मौत के बाद तेज की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के मुताबिक, इससे पहले की गई छापेमारी में भी 8 झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों को सील किया गया था। अब दूसरे चरण में 7 और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों पर प्रभावी निगरानी कैसे सुनिश्चित की जाएगी और बिना जरूरी लाइसेंस के दवाओं का वितरण करने वालों पर आगे क्या कार्रवाई होगी?फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से राजपुरा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
.jpeg)


एक टिप्पणी भेजें