नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता,केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर नीचे-
सुबह 4:30 बजे कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं।
नेपाल में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी, जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 73 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
भूकंप का केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बताया गया है। यह स्थान सिक्किम के युकसोम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है,राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि नेपाल में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार धरती कांपी है। इससे पहले शुक्रवार सुबह हुम्ला जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान आसपास के मुगु और बाजहांग जिलों में भी झटके महसूस किए गए थे।
फिलहाल नेपाल में आए इस भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में जरूर डाल दिया।

एक टिप्पणी भेजें