दूध हुआ महंगा,अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम,आम आदमी की जेब पर बड़ा भार

दूध हुआ महंगा,अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम,आम आदमी की जेब पर बड़ा भार 


महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

जानकारी के मुताबिक,अमूल ने अपनी अलग-अलग वैरायटी के दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। वहीं मदर डेयरी ने भी टोंड, फुल क्रीम और डबल टोंड दूध की कीमतें बढ़ाई हैं।दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

वहीं अमूल की अलग-अलग वैरायटी में भी कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है।दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ने वाला है। खासकर उन परिवारों पर, जहां रोजाना बड़ी मात्रा में दूध की खपत होती है।हालांकि, अलग-अलग शहरों में दूध की बिक्री दरें अलग हो सकती हैं। ऐसे में हल्द्वानी और उत्तराखंड के उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर लागू कीमतों की पुष्टि करनी चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने