हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

15 जून, कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन तैयार,लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

 मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी- 

हल्द्वानी, विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी।आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी अरविंद पांडे ने बताया कि 14 और 15 जून को हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए विशेष बस और टैक्सी शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का चयन कर लिया गया है तथा भवाली से कैंची धाम तक केवल शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से ही आवागमन की अनुमति होगी।

परिवहन विभाग के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए रोडवेज बसों का एक तरफ का किराया ₹150 निर्धारित किया गया है। वहीं भीमताल और नैनीताल से ₹100 तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक का किराया ₹50 तय किया गया है।मेले के दौरान 60 रोडवेज बसों, कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केएमओयू) की 150 बसों, ग्राफिक एरा की 30 बसों तथा सैकड़ों टैक्सी-मैक्सी वाहनों का संचालन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी वाहन संचालकों को निर्धारित किराया सूची और रूट संबंधी स्टिकर वाहनों पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

आरटीओ अरविंद पांडे ने स्पष्ट किया कि कोई भी वाहन संचालक निर्धारित किराए से अधिक वसूली करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक निजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और श्रद्धालुओं को केवल शटल सेवा के माध्यम से ही मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।गौरतलब है कि नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में देश और विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के यहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते प्रशासन ने इस वर्ष विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल