संदेश

today-news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कचरे से कमाई का मौका,मेयर गजराज बिष्ट की पहल पर उमड़ी भीड़

चित्र
वेस्ट मटेरियल लाओ, पैसे पाओ  हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। नगर निगम हल्द्वानी और एक रीसायकल कंपनी के संयुक्त प्रयास से विशेष वेस्ट कलेक्शन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में लोग अपने घरों से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि जमा किए गए प्रत्येक प्लास्टिक रैपर और बोतल के बदले लोगों को ₹2 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय उसे रीसायकल के लिए एकत्र करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने घरों में जमा प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंचे और बदले में प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। लोगों का कहना है कि इससे जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा क्षेत्रों, विशेषकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।...

हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई,इंपोर्ट के साथ हो रही है एक्सपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी का किसानों ने जताया आभार

चित्र
 हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई- हल्द्वानी के चकलुवा गांव में इन दिनों लीची की बंपर पैदावार किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। क्षेत्र के बागानों में तैयार हुई लीची न सिर्फ स्थानीय बाजारों में पसंद की जा रही है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंच रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर मौसम और सरकारी सहयोग के चलते इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।चकलुवा गांव लंबे समय से लीची उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहां के बागानों में लाल-लाल लीचियों से लदे पेड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किसान सुबह से ही तुड़ाई और पैकिंग के कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर बाजारों तक फसल पहुंचाई जा सके। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेहतर सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की लीची अब प्रदेश के साथ-साथ देश के कई शहरों में भी अपनी पहचान बना रही है। बंपर उत्पादन और बढ़ती मांग से उत्साहित किसान उम्मीद जता रहे...

15 जून, कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन तैयार,लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

चित्र
 मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी-  हल्द्वानी, विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी।आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी अरविंद पांडे ने बताया कि 14 और 15 जून को हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए विशेष बस और टैक्सी शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का चयन कर लिया गया है तथा भवाली से कैंची धाम तक केवल शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से ही आवागमन की अनुमति होगी। परिवहन विभाग के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए रोडवेज बसों का एक तरफ का किराया ₹150 निर्धारित किया गया है। वहीं भीमताल और नैनीताल से ₹100 तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक का किराया ₹50 तय किया गया है।मेले के दौरान 60 रोडवेज बसों, कुमाऊं ...

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा,आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ...

चित्र
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी - हल्द्वानी,घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा किया गया था।। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर ₹993 और 5 किलो वाले सिलेंडर ₹261 महंगे हुए थे, जबकि 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में फिर ₹42 की वृद्धि की गई। कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का कहना है कि भारत में घरेलू LPG अब भी दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी सस्ती है। सरकार के अनुसार भारत में रसोई गैस की कीमतें पड़ोसी देशों के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले भी कम हैं।। सरकार ने यह भी कहा है कि वर्षों से भारतीय उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से कम दर पर LPG उपलब्ध कराई जा रही है और आज भी भारत में परिवार पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लाद...