दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक की तस्करी,नशा तस्करी का नया तरीका! रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक

रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक तस्करी का खुलासा

नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखा हुआ था ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

 कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया की ओर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। आरोपी ने स्मैक की खरीद कीमत 3500 रुपये प्रति ग्राम बताई।बरामद 7.35 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं स्मैक सप्लाई करने वाले सुंदर नामक व्यक्ति की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?