नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद
लालकुआं,नैनीताल
आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर
अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध
संघ परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर
सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने अवस्थी के सेवानिवृत्ति के तत्पचात उनके कार्यकाल की सराहना करते हुऐ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा शुभकानाएं एवं बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें