हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी,नगर निगम में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन

नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन

हल्द्वानी,30 जून, 2026 को नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर आई पी पंत द्वारा स्ट्रीट वेंडरों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना  के तहत मिलने वाले ऋणो की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड, SSS के तहत भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।


इस अवसर पर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट   द्वारा उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों को  प्रेरित करते हुए पीएम स्वनिधि का लाभ अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों तक पंहुचाते हुए उन्हें लाभान्वित किये जाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्य्मंत्री एवं सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पीएम स्वनिधि सहित तमाम सरकार की योजनाओं का लाभ कँही न कँही हर पात्र लाभार्थियों तक आसानी से मिल पा रहा है।
महापौर  द्वारा उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों एवं उनके परिवार के सदस्यों को  नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं  के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सामुदायिक संगठनकर्ता एवं दगड़ू सेना के समूह की महिला उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल