हल्द्वानी की बर्फ वाली गली में चाय-मैगी के ठेले में लगी आग, टला बड़ा हादसा
फायर सर्विस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू-
हल्द्वानी की बर्फ वाली गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चाय-मैगी के एक ठेले में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर के पाइप फटने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ठेला संचालक भूपेश कुमार के दोनों हाथ और एक पैर हल्का झुलस गया, जिन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से गैस सिलेंडर और उससे जुड़े उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस व फायर सर्विस को सूचना देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें