हल्द्वानी,वार्ड-9 में बढ़ा सियासी घमासान,निर्वाचन रद्द होने के बाद अब बड़ा कदम उठाएंगे पार्षद राजेंद्र जीना

वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमाई 

हल्द्वानी, नगर निगम के वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन निरस्त किए जाने के बाद अब मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचने की तैयारी में है।

राज्य आंदोलनकारी और पूर्व प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके चुनाव में भी मनमानी की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में भी आयोग ने जी भरकर मनमानी की थी और इस मामले में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। इसलिए वह इस मामले को आगे की अदालत में ले जाएंगे, क्योंकि न्याय पाने का अधिकार सभी को है।

वहीं, पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज दो मुकदमे इतने बड़े नहीं थे और उनके अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस हो चुके थे। उनका आरोप है कि अब कई वर्षों बाद पुराने मामलों को दोबारा सामने लाकर 'गड़े मुर्दे उखाड़ने' का काम किया गया है और पुराने मुकदमों को फिर से सक्रिय करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक दुर्भावना के तहत किया जा रहा है और वह इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

फिलहाल वार्ड नंबर-9 की सियासत में नया मोड़ आ गया है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उच्च न्यायालय में इस मामले का क्या फैसला आता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा,आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ...

उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री,हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार पेड़ों पर लगाए अकूस्टिक रिकॉर्डर...

मुरैना में रेल हादसा:ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री,दूसरी ट्रेन की चपेट में आए,छह लोगों की मौत