दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

हल्द्वानीएक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत,200 करोड़ की परियोजनाओं में देरी पर कमिश्नर सख्त,अधिकारियों को चेतावनी

एक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत 

हल्द्वानी में हर साल बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये की सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली पर भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी में प्रस्तावित सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं का निरिक्षण किया।  करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लंबी सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के बाद दीपक रावत ने शहर के प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यूयूएसडीए के माध्यम से सड़क और ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने कहा कि किसी भी विभाग की अनुमति या तकनीकी प्रक्रिया विकास कार्यों में बाधा नहीं बननी चाहिए।

आयुक्त ने वन विभाग, यूपीसीएल समेत सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि नवंबर 2028 से पहले हर हाल में सभी सड़क और ड्रेनेज परियोजनाएं पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।अगर ये परियोजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं तो हर मानसून में जलभराव से जूझने वाले हल्द्वानी के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना होगा कि अधिकारियों को मिली इस फटकार के बाद ज़मीनी स्तर पर काम कितनी तेजी से आगे बढ़ता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?