दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

हल्द्वानी,चित्राशिला धाम स्थित शनि मंदिर विवाद में नया मोड़,मंदिर प्रबंधन ने खोला मोर्चा...

 चित्राशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर विवाद गहराया

हल्द्वानी, रानीबाग स्थित चित्राशिला धाम में स्थापित शनि मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। बीते दिनों पहाड़ी आर्मी ने मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर पहाड़ी आर्मी ने प्रशासन से जांच की मांग भी की है।

वहीं, कई दिनों की चुप्पी के बाद अब मंदिर प्रबंधन भी सामने आया है और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। मंदिर प्रबंधन ने पहाड़ी आर्मी के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मंदिर की ओर से किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।मंदिर प्रबंधन का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार विकास और सुविधा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

प्रबंधन के मुताबिक मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और प्रशासन जब चाहे, वहां की गतिविधियों की जांच कर सकता है।वहीं, पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत का आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जिनकी जांच जरूरी है। उन्होंने मंदिर की छत पर बाथरूम बनाए जाने का भी आरोप लगाया।हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने छत पर बाथरूम बनाए जाने समेत लगाए गए आरोपों को भी पूरी तरह नकार दिया है।

फिलहाल इस मामले को लेकर पहाड़ी आर्मी कुमाऊं कमिश्नर और नैनीताल जिलाधिकारी के समक्ष भी पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच की मांग की गई है। अब सवाल यही है कि आखिर चित्राशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है और जांच के बाद तस्वीर क्या सामने आती है। फिलहाल दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और अब प्रशासनिक जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?