छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल, हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन

विरोध में कोतवाली पहुंचे विपिन पांडे वा हरीश पनेरु -

हल्द्वानी, नैनीताल जिले के पतलोट महाविद्यालय में भवन के उद्घाटन से पहले छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और बीए में सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कराने के साथ एमए की नियमित कक्षाएं संचालित करने की मांग उठाई वहीं, महाविद्यालय जा रहे छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे को खनस्यूं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद मामला गरमा गया।

यतिन की हिरासत के विरोध में राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस नेता हरीश पनेरु और हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन किया एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपकर यतिन पांडे की शीघ्र रिहाई की मांग की इधर, महाविद्यालय जा रहे छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद विरोध तेज हो गया। छात्रों ने उनकी रिहाई की मांग उठाई और छात्र महासंघ के कथित अपमान का मुद्दा भी उठाया। यतिन पांडे की हिरासत के विरोध में राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु और युवा नेता विपिन पांडे हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया।

Post a Comment

और नया पुराने