संदेश

latest-news-haldwani लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी, मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, जूते की दुकान से उठा धुआं,मचा हड़कंप

चित्र
हल्द्वानी मुख्य बाजार में भीषण आग- हल्द्वानी, मुख्य बाजार क्षेत्र मीरा मार्ग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद जूते की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सूचना  पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दुकान बंद होने के कारण आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।। को फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है, वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री,हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार पेड़ों पर लगाए अकूस्टिक रिकॉर्डर...

चित्र
उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री': हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार पेड़ों पर लगाए अकूस्टिक रिकॉर्डर,पक्षियों की आवाज सुनकर ही उनकी प्रजाति बता देगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तराखंड का वन विभाग अब जंगलों में छिपे वन्यजीवों और पक्षियों की निगरानी के लिए हाईटेक हो गया है। सूबे में पहली बार हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले जंगलों में'अकूस्टिक रिकॉर्डर' डिवाइस (ध्वनि यंत्र) लगाए गए हैं। इस अनूठी तकनीक के जरिए अब पक्षियों को बिना देखे, सिर्फ उनकी चहचहाहट और आवाज के आधार पर उनकी सटीक प्रजाति का पता लगाया जा सकेगा। इसके लिए वन विभाग 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) तकनीक का सहारा ले रहा है। नंधौर अभ्यारण्य में शुरू हुआ अनूठा प्रयोग यह देश और प्रदेश के चुनिंदा प्रयोगों में से एक है,जिसे पहली बार हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत 'नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य' में अमलीजामा पहनाया गया है। नंधौर अभ्यारण्य हमेशा से ही देशी-विदेशी पक्षियों के प्रवास के लिए सबसे मुफीद जगहों में से एक रहा है। यही वजह है कि सालभर यहां...

हल्द्वानी,नैनीताल रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,दमकल विभाग मौके पर

चित्र
 आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा - हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते आसपास के प्रतिष्ठानों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग को अन्य स्थानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही।। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि रेस्टोरेंट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हल्द्वानी,स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंदा,पुलिस ने मारा छापा,6 महिलाएं को किया रेस्क्यू

चित्र
  हल्द्वानी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़- हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।पूछताछ में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी और अच्छी आय का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया गया। महिलाओं ने स्पा संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी सामान को साक्ष्य के रूप...

हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई,इंपोर्ट के साथ हो रही है एक्सपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी का किसानों ने जताया आभार

चित्र
 हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई- हल्द्वानी के चकलुवा गांव में इन दिनों लीची की बंपर पैदावार किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। क्षेत्र के बागानों में तैयार हुई लीची न सिर्फ स्थानीय बाजारों में पसंद की जा रही है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंच रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर मौसम और सरकारी सहयोग के चलते इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।चकलुवा गांव लंबे समय से लीची उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहां के बागानों में लाल-लाल लीचियों से लदे पेड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किसान सुबह से ही तुड़ाई और पैकिंग के कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर बाजारों तक फसल पहुंचाई जा सके। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेहतर सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की लीची अब प्रदेश के साथ-साथ देश के कई शहरों में भी अपनी पहचान बना रही है। बंपर उत्पादन और बढ़ती मांग से उत्साहित किसान उम्मीद जता रहे...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल