संदेश

uttarakhand-news-desk लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री,हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार पेड़ों पर लगाए अकूस्टिक रिकॉर्डर...

चित्र
उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री उत्तराखंड के जंगलों में AI की 'एंट्री': हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार पेड़ों पर लगाए अकूस्टिक रिकॉर्डर,पक्षियों की आवाज सुनकर ही उनकी प्रजाति बता देगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तराखंड का वन विभाग अब जंगलों में छिपे वन्यजीवों और पक्षियों की निगरानी के लिए हाईटेक हो गया है। सूबे में पहली बार हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले जंगलों में'अकूस्टिक रिकॉर्डर' डिवाइस (ध्वनि यंत्र) लगाए गए हैं। इस अनूठी तकनीक के जरिए अब पक्षियों को बिना देखे, सिर्फ उनकी चहचहाहट और आवाज के आधार पर उनकी सटीक प्रजाति का पता लगाया जा सकेगा। इसके लिए वन विभाग 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) तकनीक का सहारा ले रहा है। नंधौर अभ्यारण्य में शुरू हुआ अनूठा प्रयोग यह देश और प्रदेश के चुनिंदा प्रयोगों में से एक है,जिसे पहली बार हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत 'नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य' में अमलीजामा पहनाया गया है। नंधौर अभ्यारण्य हमेशा से ही देशी-विदेशी पक्षियों के प्रवास के लिए सबसे मुफीद जगहों में से एक रहा है। यही वजह है कि सालभर यहां...

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

चित्र
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का किया निरीक्षण  गदरपुर,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे।। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए बनाई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधों, आवागमन, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समय पर पूरी की जाएं।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। सरकार खेल सुविधाओं के वि...

हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई,इंपोर्ट के साथ हो रही है एक्सपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी का किसानों ने जताया आभार

चित्र
 हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई- हल्द्वानी के चकलुवा गांव में इन दिनों लीची की बंपर पैदावार किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। क्षेत्र के बागानों में तैयार हुई लीची न सिर्फ स्थानीय बाजारों में पसंद की जा रही है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंच रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर मौसम और सरकारी सहयोग के चलते इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।चकलुवा गांव लंबे समय से लीची उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहां के बागानों में लाल-लाल लीचियों से लदे पेड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किसान सुबह से ही तुड़ाई और पैकिंग के कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर बाजारों तक फसल पहुंचाई जा सके। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेहतर सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की लीची अब प्रदेश के साथ-साथ देश के कई शहरों में भी अपनी पहचान बना रही है। बंपर उत्पादन और बढ़ती मांग से उत्साहित किसान उम्मीद जता रहे...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?