हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई,इंपोर्ट के साथ हो रही है एक्सपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी का किसानों ने जताया आभार

 हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई-

हल्द्वानी के चकलुवा गांव में इन दिनों लीची की बंपर पैदावार किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। क्षेत्र के बागानों में तैयार हुई लीची न सिर्फ स्थानीय बाजारों में पसंद की जा रही है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंच रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर मौसम और सरकारी सहयोग के चलते इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।चकलुवा गांव लंबे समय से लीची उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहां के बागानों में लाल-लाल लीचियों से लदे पेड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किसान सुबह से ही तुड़ाई और पैकिंग के कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर बाजारों तक फसल पहुंचाई जा सके।

किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेहतर सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की लीची अब प्रदेश के साथ-साथ देश के कई शहरों में भी अपनी पहचान बना रही है।

बंपर उत्पादन और बढ़ती मांग से उत्साहित किसान उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले वर्षों में हल्द्वानी की लीची देशभर में अपनी अलग पहचान बनाएगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल