हल्द्वानी,स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंदा,पुलिस ने मारा छापा,6 महिलाएं को किया रेस्क्यू

 

हल्द्वानी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़-

हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।पूछताछ में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी और अच्छी आय का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया गया। महिलाओं ने स्पा संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी सामान को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।।

कार्रवाई के दौरान छह महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नेपाल और अन्य क्षेत्रों की महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। सभी महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा,आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ...

15 जून, कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन तैयार,लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की पहल,नैनीताल जनपद में आज से शुरू हुआ SIR अभियान