हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

कचरे से कमाई का मौका,मेयर गजराज बिष्ट की पहल पर उमड़ी भीड़

वेस्ट मटेरियल लाओ, पैसे पाओ 

हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। नगर निगम हल्द्वानी और एक रीसायकल कंपनी के संयुक्त प्रयास से विशेष वेस्ट कलेक्शन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में लोग अपने घरों से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि जमा किए गए प्रत्येक प्लास्टिक रैपर और बोतल के बदले लोगों को ₹2 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय उसे रीसायकल के लिए एकत्र करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है।

कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने घरों में जमा प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंचे और बदले में प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। लोगों का कहना है कि इससे जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा क्षेत्रों, विशेषकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी में यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण हो सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।

नगर निगम का कहना है कि यदि लोगों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, जिससे शहर को स्वच्छ और पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल