संदेश

uttrakhand-news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर,बैरंग लौटी टीम

चित्र
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।  हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्म...

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा:गहरी खाई में गिरी अल्टो कार,चार की मौत,दो गंभीर घायल

चित्र
 अल्मोड़ा में सड़क हादसा  उत्तराखंड, अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक मारुति अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अल्टो कार (संख्या यूके -04 जेड-5819) चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान बलिया गांव के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार हादसे में ग्राम बलिया निवासी राजेंद्र सिंह बेलवाल (40) पुत्र नारायण सिंह बेलवाल, जगदीश सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह, लछम सिंह (56) पुत्र प्रताप सिंह तथा पान सिंह (50) पुत्र बिशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे म...

हल्द्वानी में आग का तांडव,पेट्रोल पंप के समीप उठीं आग की लपटें,मचा हड़कंप

चित्र
पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गियों में लगी भीषण आग हल्द्वानी, रामपुर रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के ठीक पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि आग के बिल्कुल पास पेट्रोल पंप मौजूद था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय झुग्गियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा जान-माल का नुकसान और जनहानि भी हो सकती थी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा और हर कोई सुरक्षित जगह की ओर भागता नजर आया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना एक बार फिर आग से सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है। गर्मियों में छोटी सी लाप...

नैनीताल,तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत,पहाड़ों में एंट्री के लिए लंबा इंतजार,वीकेंड पर भारी भीड़...

चित्र
  तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत, पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब  हल्द्वानी,मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों का रुख एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर हो गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। जगह-जगह सैकड़ों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। तेज धूप और गर्मी का असर वाहनों पर भी पड़ा, जहां कई गाड़ियां ओवरहीट होकर बीच सड़क में ही बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई।। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, पर्यटकों से अपील की जा रही है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की अच्छी तरह जांच कर लें, पर्याप्त पानी साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए धैर्य के साथ सफर करें, ताकि छुट्टियों का आनंद किसी परेशानी में न बदल जाए।

हल्द्वानी, पीएसपी हॉस्पिटल में मौत के मामले की जांच शुरू,परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए थे गंभीर आरोप

चित्र
यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो-   हल्द्वानी में पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित हृदय रोग विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति मृतक के उपचार, ऑपरेशन और चिकित्सीय प्रबंधन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके साथ ही उपचार के दौरान अपनाई गई चिकित्सा प्रक्रिया, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमों एवं मानकों के पालन की भी समीक्षा की जाएगी।यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना...

नैनीताल,जनपद के निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट, जिलाधिकारी ने दि निर्देश

चित्र
निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट- नैनीताल, जिले में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा जोखिम न्यूनीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4 जून 2026 को होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम-स्टे, मॉल, बैंक्वेट हॉल और अन्य सार्वजनिक भवनों के लिए गठित निरीक्षण समितियां अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का भी संयुक्त निरीक्षण करेंगी।डीएम ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में हुई आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा मानकों के आधार पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान यदि किसी संस्थान में जनसुरक्षा के लिए त...

हल्द्वानी,वार्ड-9 में बढ़ा सियासी घमासान,निर्वाचन रद्द होने के बाद अब बड़ा कदम उठाएंगे पार्षद राजेंद्र जीना

चित्र
वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमाई  हल्द्वानी, नगर निगम के वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन निरस्त किए जाने के बाद अब मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचने की तैयारी में है। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके चुनाव में भी मनमानी की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में भी आयोग ने जी भरकर मनमानी की थी और इस मामले में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। इसलिए वह इस मामले को आगे की अदालत में ले जाएंगे, क्योंकि न्याय पाने का अधिकार सभी को है। वहीं, पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज दो मुकदमे इतने बड़े नहीं थे और उनके अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस हो चुके थे। उनका आरोप है कि अब कई वर्षों बाद पुराने मामलों को दोबारा सामने लाकर 'गड़े मुर्दे उखाड़ने' का काम किया गया है और पुराने मुकदमों को फिर से सक्रिय करवाया ...

हल्द्वानी,हल्द्वानी के व्यापारियों पर महंगाई की एक और मार,नगर निगम की 1250 दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायत हुई तेज...

चित्र
हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है- हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। नगर निगम हल्द्वानी अपनी 1250 दुकानों का किराया पांच गुना तक बढ़ाने जा रहा है। पिछले पांच महीनों से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और निगम प्रबंधन बढ़े हुए किराए के नोटिस जारी करने की तैयारी में है। मंदी की मार झेल रहा व्यापार- नगर निगम की जमीन पर बनी इन दुकानों को अनुबंध के आधार पर व्यापारियों को किराए पर दिया गया है। अभी तक प्रथम श्रेणी की भूतल पर बनी दुकानों का किराया आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किया जा रहा है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी की दुकानों का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा- नई दरें लागू होने के बाद दुकानदारों को हर महीने 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक अतिरिक्त किराया जमा करना होगा। ऐसे समय में जब बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और कारोबार प्रभावित है, नगर निगम का यह फैसला दुकानदारों ...

हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, वार्ड-9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त,ये रही वजह

चित्र
 नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल हल्द्वानी, नगर निगम की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने वार्ड नंबर-9 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। अदालत ने यह फैसला नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में सुनाया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब वार्ड नंबर-9 में दोबारा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल सभी की नजरें अब राज्य निर्वाचन आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं कि वार्ड नंबर-9 में उपचुनाव की प्रक्रिया कब शुरू की जाती है।

नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर बड़ा एक्शन,74 वाहनों के चालान,दी चेतावनी..

चित्र
बिना परमिट कारोबार करने वालों पर प्रशासन की नजर- हल्द्वानी, नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों और व्यावसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रशासन के निर्देशों के बाद चलाए गए विशेष अभियान में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 74 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 68 रेंटल और टैक्सी बाइक, 2 टैक्सी कार और 2 अन्य वाहन शामिल हैं। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर एक टैक्सी वाहन को सीज भी किया गया।संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय के अनुसार वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र में किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन का परमिट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए चलाया जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम...

नैनीताल,कालाढूंगी में बड़ा सड़क हादसा,यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा,दो लोगों की मौत की सूचना,कई घायल

चित्र
यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटा हल्द्वानी , नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। 29 यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कई सवारियां मौजूद थीं और वाहन रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, हाल...

हल्द्वानी,निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल,आखिर कौन लेगा सुध?

चित्र
निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल  हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।जानकारी अनुसार बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी को उपचार के लिए पीएसपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान मरीज की स्थिति और मेडिकल प्रक्रिया की पूरी जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। वहीं घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।गौरतलब है कि हाल के समय में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के कुछ माम...

कोश्यारी जन्मोत्सव पर किसानों को सौगात,दुग्ध संघ ने बांटा 18. 27हजार रुपए का बोनस

चित्र
कोश्यारी जन्मोत्सव पर आंचल दुग्ध संघ का उपहार, किसानों के खाते में बोनस हल्द्वानी,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामगढ़ दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी गई। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से 18 लाख 27 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। नैनीताल आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान 15 दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह ढैला ने किसानों से गुणवत्ता और स्वच्छता पर ध्यान देते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दुग्ध समितियों के...

हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई,इंपोर्ट के साथ हो रही है एक्सपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी का किसानों ने जताया आभार

चित्र
 हल्द्वानी की लीची बनी किसानों की मिठास भरी कमाई- हल्द्वानी के चकलुवा गांव में इन दिनों लीची की बंपर पैदावार किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। क्षेत्र के बागानों में तैयार हुई लीची न सिर्फ स्थानीय बाजारों में पसंद की जा रही है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंच रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर मौसम और सरकारी सहयोग के चलते इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।चकलुवा गांव लंबे समय से लीची उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहां के बागानों में लाल-लाल लीचियों से लदे पेड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किसान सुबह से ही तुड़ाई और पैकिंग के कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर बाजारों तक फसल पहुंचाई जा सके। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेहतर सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की लीची अब प्रदेश के साथ-साथ देश के कई शहरों में भी अपनी पहचान बना रही है। बंपर उत्पादन और बढ़ती मांग से उत्साहित किसान उम्मीद जता रहे...

रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक की तस्करी,नशा तस्करी का नया तरीका! रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक

चित्र
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक तस्करी का खुलासा नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखा हुआ था ताकि पुलिस की नजर से बच सके।  कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया की ओर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। आरोपी ने स्मैक की खरीद कीमत 3500 रुपये प्रति ग्राम बताई।बरामद 7.35 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल