नैनीताल,कालाढूंगी में बड़ा सड़क हादसा,यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा,दो लोगों की मौत की सूचना,कई घायल

यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटा

हल्द्वानी, नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। 29 यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कई सवारियां मौजूद थीं और वाहन रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा,आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ...

मुरैना में रेल हादसा:ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री,दूसरी ट्रेन की चपेट में आए,छह लोगों की मौत

15 जून, कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन तैयार,लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा