दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश*

सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन

हल्द्वानी:नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की समीक्षा की गई और दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष चर्चा हुई। खास तौर पर तीनपानी बाईपास क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के तौर पर बाईपास निर्माण में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट्स पर पर्याप्त सिग्नेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।जिले में सड़क हादसों को कम करना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में अब ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?