संदेश

रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक की तस्करी,नशा तस्करी का नया तरीका! रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक

चित्र
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक तस्करी का खुलासा नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखा हुआ था ताकि पुलिस की नजर से बच सके।  कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया की ओर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। आरोपी ने स्मैक की खरीद कीमत 3500 रुपये प्रति ग्राम बताई।बरामद 7.35 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी...

15 जून, कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन तैयार,लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

चित्र
 मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी-  हल्द्वानी, विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी।आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी अरविंद पांडे ने बताया कि 14 और 15 जून को हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए विशेष बस और टैक्सी शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का चयन कर लिया गया है तथा भवाली से कैंची धाम तक केवल शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से ही आवागमन की अनुमति होगी। परिवहन विभाग के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए रोडवेज बसों का एक तरफ का किराया ₹150 निर्धारित किया गया है। वहीं भीमताल और नैनीताल से ₹100 तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक का किराया ₹50 तय किया गया है।मेले के दौरान 60 रोडवेज बसों, कुमाऊं ...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की पहल,नैनीताल जनपद में आज से शुरू हुआ SIR अभियान

चित्र
आज से घर-घर SIR अभियान शुरू- नैनीताल जनपद में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूर्ण रूप से अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर लोगों को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें।

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा,आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ...

चित्र
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी - हल्द्वानी,घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा किया गया था।। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर ₹993 और 5 किलो वाले सिलेंडर ₹261 महंगे हुए थे, जबकि 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में फिर ₹42 की वृद्धि की गई। कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का कहना है कि भारत में घरेलू LPG अब भी दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी सस्ती है। सरकार के अनुसार भारत में रसोई गैस की कीमतें पड़ोसी देशों के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले भी कम हैं।। सरकार ने यह भी कहा है कि वर्षों से भारतीय उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से कम दर पर LPG उपलब्ध कराई जा रही है और आज भी भारत में परिवार पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लाद...