संदेश

nagar-nigam-haldwani लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी,नगर निगम में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन

चित्र
नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन हल्द्वानी,30 जून, 2026 को नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर आई पी पंत द्वारा स्ट्रीट वेंडरों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना  के तहत मिलने वाले ऋणो की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड, SSS के तहत भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। इस अवसर पर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट   द्वारा उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों को  प्रेरित करते हुए पीएम स्वनिधि का लाभ अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों तक पंहुचाते हुए उन्हें लाभान्वित किये जाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्य्मंत्री एवं सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पीएम स्वनिधि सहित तमाम सरकार की योजनाओं का लाभ कँही न कँही हर पात्र लाभार्थियों तक आसानी से मिल पा रहा है। महापौर  द्वारा...

हल्द्वानी,बंभूलपुरा में 12 कबाड़ियों पर 59 हजार का जुर्माना,निगम की बड़ी कार्रवाई...

चित्र
कबाड़ियों पर चला नगर निगम का डंडा, 59 हजार का जुर्माना हल्द्वानी,  नगर निगम हल्द्वानी ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों को चिन्हित किया गया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से खतरा माना जा रहा है। नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालान करते हुए कुल 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी कबाड़ी संचालकों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें उक्त स्थान से हटाने के निर्देश दिए गए।। इसके अलावा नगर निगम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जन सुरक्षा को देखते हुए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस अभियान में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के साथ गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

हल्द्वानी,हल्द्वानी के व्यापारियों पर महंगाई की एक और मार,नगर निगम की 1250 दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायत हुई तेज...

चित्र
हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है- हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। नगर निगम हल्द्वानी अपनी 1250 दुकानों का किराया पांच गुना तक बढ़ाने जा रहा है। पिछले पांच महीनों से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और निगम प्रबंधन बढ़े हुए किराए के नोटिस जारी करने की तैयारी में है। मंदी की मार झेल रहा व्यापार- नगर निगम की जमीन पर बनी इन दुकानों को अनुबंध के आधार पर व्यापारियों को किराए पर दिया गया है। अभी तक प्रथम श्रेणी की भूतल पर बनी दुकानों का किराया आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किया जा रहा है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी की दुकानों का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा- नई दरें लागू होने के बाद दुकानदारों को हर महीने 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक अतिरिक्त किराया जमा करना होगा। ऐसे समय में जब बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और कारोबार प्रभावित है, नगर निगम का यह फैसला दुकानदारों ...

हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, वार्ड-9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त,ये रही वजह

चित्र
 नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल हल्द्वानी, नगर निगम की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने वार्ड नंबर-9 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। अदालत ने यह फैसला नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में सुनाया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब वार्ड नंबर-9 में दोबारा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल सभी की नजरें अब राज्य निर्वाचन आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं कि वार्ड नंबर-9 में उपचुनाव की प्रक्रिया कब शुरू की जाती है।

कचरे से कमाई का मौका,मेयर गजराज बिष्ट की पहल पर उमड़ी भीड़

चित्र
वेस्ट मटेरियल लाओ, पैसे पाओ  हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। नगर निगम हल्द्वानी और एक रीसायकल कंपनी के संयुक्त प्रयास से विशेष वेस्ट कलेक्शन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में लोग अपने घरों से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि जमा किए गए प्रत्येक प्लास्टिक रैपर और बोतल के बदले लोगों को ₹2 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय उसे रीसायकल के लिए एकत्र करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने घरों में जमा प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंचे और बदले में प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। लोगों का कहना है कि इससे जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा क्षेत्रों, विशेषकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल