दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

हल्द्वानी में आग का तांडव,पेट्रोल पंप के समीप उठीं आग की लपटें,मचा हड़कंप

पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गियों में लगी भीषण आग

हल्द्वानी, रामपुर रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के ठीक पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि आग के बिल्कुल पास पेट्रोल पंप मौजूद था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय झुग्गियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा जान-माल का नुकसान और जनहानि भी हो सकती थी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा और हर कोई सुरक्षित जगह की ओर भागता नजर आया।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना एक बार फिर आग से सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है। गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?