हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

नैनीताल,तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत,पहाड़ों में एंट्री के लिए लंबा इंतजार,वीकेंड पर भारी भीड़...

 

तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत, पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब 

हल्द्वानी,मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों का रुख एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर हो गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं।

पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। जगह-जगह सैकड़ों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। तेज धूप और गर्मी का असर वाहनों पर भी पड़ा, जहां कई गाड़ियां ओवरहीट होकर बीच सड़क में ही बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई।।

प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, पर्यटकों से अपील की जा रही है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की अच्छी तरह जांच कर लें, पर्याप्त पानी साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए धैर्य के साथ सफर करें, ताकि छुट्टियों का आनंद किसी परेशानी में न बदल जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल