दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

हल्द्वानी,बंभूलपुरा में 12 कबाड़ियों पर 59 हजार का जुर्माना,निगम की बड़ी कार्रवाई...

कबाड़ियों पर चला नगर निगम का डंडा, 59 हजार का जुर्माना

हल्द्वानी,  नगर निगम हल्द्वानी ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों को चिन्हित किया गया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से खतरा माना जा रहा है।

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालान करते हुए कुल 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी कबाड़ी संचालकों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें उक्त स्थान से हटाने के निर्देश दिए गए।।

इसके अलावा नगर निगम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जन सुरक्षा को देखते हुए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस अभियान में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के साथ गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?