संदेश

lpg-cylinder-refling-exposed लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल

चित्र
   हल्द्वानी में गैस चोरी का खेल बेनकाब हल्द्वानी में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन कर्मचारियों पर घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी है, उन्हीं पर सिलेंडर चोरी करने के आरोप लगे हैं। इंडियन गैस से जुड़े कुछ कर्मचारियों को एलपीजी सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़ लिया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और अब पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि काफी समय से गैस सिलेंडरों की गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद लोगों ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों को संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर ले जाते हुए पकड़ा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।अब यह जांच की जानी चाहिए कि चोरी के इस खेल में कितने लोग शामिल हैं और क्या यह मामला केवल सिलेंडर चोरी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। हल्द्वानी में सामने आए इस मामले ने गैस उपभोक्ताओं के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन लोगों पर उपभोक्ताओं का भरोसा था, अगर वही चोरी में शामिल पाए जाते...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?