संदेश

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम,12वीं बार मुकेश बोरा,तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध

चित्र
  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से दुग्ध उत्पादकों एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल द्वारा सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष प...

शहीद परिवारों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की मांग,कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

चित्र
 शहीद परिवारों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की मांग  हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रित परिवारों को 10 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह अनुदान राशि दिए जाने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सैनिक परिवारों के सम्मान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश को दोबारा लागू करने की मांग की। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा शासनादेश संख्या 169/XII-3/14-09(31)/2014, दिनांक 05 मार्च 2014 जारी किया गया था। इसके तहत शहीद की वीर नारी को 6 लाख रुपये और माता-पिता को 4 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान था। माता-पिता के जीवित न होने की स्थिति में पूरी 10 लाख रुपये की राशि वीर नारी को दिए जाने का प्रावधान था। बल्यूटिया के मुताबिक वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस शासनादेश पर रोक लगा दी गई। इसके बाद प्रभावित शहीद परिवारों ने न्यायालय का रुख किया।उन्होंने बताया कि अनिता देवी एवं अन्य की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट की सिं...

हल्द्वानी,चित्राशिला धाम स्थित शनि मंदिर विवाद में नया मोड़,मंदिर प्रबंधन ने खोला मोर्चा...

चित्र
 चित्राशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर विवाद गहराया हल्द्वानी, रानीबाग स्थित चित्राशिला धाम में स्थापित शनि मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। बीते दिनों पहाड़ी आर्मी ने मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर पहाड़ी आर्मी ने प्रशासन से जांच की मांग भी की है। वहीं, कई दिनों की चुप्पी के बाद अब मंदिर प्रबंधन भी सामने आया है और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। मंदिर प्रबंधन ने पहाड़ी आर्मी के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मंदिर की ओर से किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।मंदिर प्रबंधन का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार विकास और सुविधा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। प्रबंधन के मुताबिक मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और प्रशासन जब चाहे, वहां की गतिविधियों की जांच कर सकता है।वहीं, पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत का आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जि...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?

चित्र
हल्द्वानी में नए सियासी समीकरण  हल्द्वानी की राजनीति में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक के बाद एक हो रही राजनीतिक मुलाकातों ने चुनाव से पहले नए समीकरणों की अटकलों को हवा दे दी है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, दीपक बल्यूटिया के साथ जन्मदिन समारोह में नजर आए और उन्हें केक खिलाया। वहीं अब उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक काशी सिंह ऐरी भी दीपक बल्यूटिया से मिलने उनके आवास पहुंचे। इन मुलाकातों के बाद हल्द्वानी के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दीपक बल्यूटिया को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता क्यों बढ़ रही है? क्या चुनाव से पहले कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार किया जा रहा है? क्या दूसरे दल दीपक बल्यूटिया को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं? या फिर इन मुलाकातों के पीछे कोई नई राजनीतिक रणनीति है? हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के राजनीतिक बदलाव या दल में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से लगातार ...

नैनीताल में हाईकोर्ट बचाने को वकीलों की एकजुटता,आंदोलन की चेतावनी

चित्र
   हाईकोर्ट शिफ्टिंग का अधिवक्ताओं ने किया विरोध हल्द्वानी: नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध तेज होने लगा है। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले सभी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से व्यापक चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा, आंदोलन शुरू करने से पहले सभी सहयोगियों से बातचीत कर ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए। वहीं पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने इस मुद्दे को कानूनी तरीके से लड़ने पर जोर दिया, जबकि पूर्व अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी ने भी हाईकोर्ट शिफ्टिंग का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।  फिलहाल नैनीताल से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध खुलकर सामने आ गया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जिला बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर किस तरह की कानूनी और आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करती है।

उत्तराखंडअल्मोड़ा HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण

चित्र
HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण  उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर अल्मोड़ा से सामने आई है। अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा और उनकी टीम ने HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने का यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पहाड़ों में भी नवाचार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस सफलता पर मुख्यमंत्री ने भी रवि टम्टा और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इस तकनीक के सफल विकास के लिए शुभकामनाएं दी हैं।उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह स्वदेशी तकनीक नए आयाम स्थापित करेगी और उत्तराखंड के युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगी।

लालकुआं,आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा,देशभक्ति और उत्साह के साथ से मनाया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
आंचलदुग्ध संघ की 705 समितियों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दुग्ध संघ परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में काम कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही आंचल के दूध और दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।मुकेश बोरा ने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही दुग्ध संघ के कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ की व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों एवं सुविधाओं का ध्यान रखना प्राथमिकता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकुआं सहित पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समि...

देहरादून:धामी सरकार का बड़ा फैसला,ESMA लागू,6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक,

चित्र
6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक 6 महीने तक नहीं होगी हड़ताल... धामी सरकार ने ESMA लागू कर कर्मचारियों को दिया सख्त संदेश उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ी रोक लगा दी है। सचिव कार्मिक शैलेष बगोली ने आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम यानी ESMA लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अगले छह महीने तक, यानी जनवरी 2027 तक राज्य कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है। सचिव कार्मिक शैलेष बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब राज्य कर्मचारी अगले छह महीने तक, यानी जनवरी 2027 तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला आवश्यक सरकारी सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने और आम जनता को किसी तरह की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। ESMA लागू होने के दौरान यदि कोई कर्मचारी या संगठन हड़ताल करता है, तो उसके खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस फैसले के बाद कर्मचारी संगठनों की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजर रहेगी। 

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

पेपर लीक पर सरकार का प्रहार,10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने की तैयारी

चित्र
10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने की तैयारी हल्द्वानी,देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) कानून को और सख्त बनाने के लिए संशोधित विधेयक ला सकती है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, पेपर लीक, प्रश्नपत्र बेचने, संगठित नकल कराने या ऐसे अपराध में शामिल पाए जाने पर दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का प्रस्ताव है, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। साथ ही पेपर लीक से अर्जित संपत्ति जब्त करने, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक लेनदेन की जांच को कानूनी मजबूती देने की भी तैयारी है।सरकार का कहना है कि इस कानून का मकसद युवाओं के भविष्य की रक्षा करना, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और पेपर लीक माफिया पर प्रभावी लगाम लगाना है। बताया जा रहा है कि यह संशोधित विधेयक 27 जुलाई को संसद में पेश किया जा सकता है। अब देखना होगा कि नए का...

सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश*

चित्र
सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन हल्द्वानी:नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की समीक्षा की गई और दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष चर्चा हुई। खास तौर पर तीनपानी बाईपास क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के तौर पर बाईपास निर्माण में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट्स पर पर्याप्त सिग्नेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश ...

रामपुर,जब नवाब की अपनी थी प्राइवेट ट्रेन,बोगियों में बेडरूम,डाइनिंग रूम,किचन और आराम की तमाम सुविधाएं थीं मौजूद

चित्र
 जब नवाब की अपनी थी प्राइवेट ट्रेन आज हम आपको भारत के इतिहास का एक ऐसा दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश की रामपुर रियासत के नवाब के पास अपनी निजी ट्रेन हुआ करती थी और उनके महल तक रेलवे लाइन बिछी हुई थी। रामपुर रियासत के नौवें नवाब हामिद अली खान ने मिलक से रामपुर तक करीब 40 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनवाई। साल 1925 में उन्होंने अपनी जरूरत के मुताबिक चार विशेष रेल बोगियां तैयार करवाईं। इन बोगियों में बेडरूम, डाइनिंग रूम, किचन और आराम की तमाम सुविधाएं मौजूद थीं। जब भी नवाब को सफर करना होता, उनकी निजी बोगियों को नियमित ट्रेन के साथ जोड़ दिया जाता था। देश के विभाजन के समय भी इस शाही ट्रेन का इस्तेमाल लोगों को सुरक्षित पाकिस्तान पहुंचाने के लिए किया गया। आजादी के बाद 1954 में नवाब ने अपनी चार बोगियों में से दो भारत सरकार को सौंप दीं। 1966 में नवाब रजा अली खान के निधन के बाद इस शाही ट्रेन का सफर भी इतिहास बनकर रह गया। सोचिए जिस दौर में आम लोगों के लिए रेल यात्रा भी एक बड़ी बात थी, उस दौर में एक नवाब अपनी निजी ट्रेन से सफर...

हल्द्वानीएक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत,200 करोड़ की परियोजनाओं में देरी पर कमिश्नर सख्त,अधिकारियों को चेतावनी

चित्र
एक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत  हल्द्वानी में हर साल बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये की सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली पर भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी में प्रस्तावित सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं का निरिक्षण किया।  करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लंबी सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद दीपक रावत ने शहर के प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यूयूएसडीए के माध्यम से सड़क और ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर काम क...

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

चित्र
भुजियाघाट में बड़ा हादसा टला हल्द्वानी, नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी अनुसार एक टवेरा कार और एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भुजियाघाट का यह तीखा और संकरा मोड़ पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। आज एक बार फिर इसी स्थान पर टवेरा कार और बुलेट बाइक खाई में गिर गईं। राहत की बात यह रही कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया। भुजियाघाट का यह खतरनाक मोड़ लगातार हादसों का कारण बनता रहा है। ऐसे में जरूरत है कि वाहन चालक यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें, गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

मुकेश बोरा के नेतृत्व में 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ,महिलाओं ने संभाली दुग्ध क्रांति की कमान,

चित्र
लालकुआं, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्र की महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, सेला में संघ की 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। मुकेश बोरा ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के संचालन के पहले ही दिन 60 लीटर दूध का संग्रहण किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक सशक्तता का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार नैनीताल दुग्ध संघ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री बोरा ने कहा कि लक्ष्य को नई दुग्ध समितियों के गठन, अधिकाधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा...

हल्द्वानी, बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी,19 लोग बने शिकार

चित्र
 50-60 हजार रुपये के लोन का झांसा देकर ठगे हजारों, बनभूलपुरा में 19 लोग बने शिकार हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक महिला और एक पुरुष ने 50 से 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने का झूठा वादा कर दर्जनों लोगों से फाइल चार्ज और कमीशन के नाम पर करीब चार-चार हजार रुपये वसूल लिए।  अब तक 18 से 19 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह कत्याल ने बताया कि मामला कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को लोन दिलाने वाला बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे और खाते में जल्द रकम भेजने का आश्वासन देकर प्रत्येक व्यक्ति से करीब चार हजार रुपये वसूल लेते थे रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए।  पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।एएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनधिकृत संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर लोन के नाम पर पैसे जमा...

काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

चित्र
काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग- आज दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश और घने कोहरे के कारण एक हेलीकॉप्टर को काठगोदाम के नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर को अचानक मैदान में उतरते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो यात्री सवार थे। सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें बाद में सड़क मार्ग से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल यह एहतियाती लैंडिंग खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण की गई बताई जा रही है।  

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर,बैरंग लौटी टीम

चित्र
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।  हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्म...

नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,प्रशासन हाई अलर्ट पर DM ने सभी विभागों को किया सतर्क...

चित्र
 जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी- नैनीताल, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, "ऑरेंज अलर्ट" जारी, किया है। उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग ने जिले के लिए जारी किया "ऑरेंज अलर्ट"  भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 03 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है।जिलाधिकारी ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24x7...

लालकुआं,39 वर्षों की शानदार सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

चित्र
नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद     लालकुआं,नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने अवस्थी के सेवानिवृत्ति के तत्पचात उनके कार्यकाल की सराहना करते हुऐ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा शुभकानाएं एवं बधाई दी।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

दीपक बल्यूटिया से बढ़ती सियासी मुलाकातें,क्या हल्द्वानी में बनने जा रहा है नया राजनीतिक समीकरण?