संदेश

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

चित्र
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे के आरोप, पुलिस जांच की मांग हल्द्वानी के मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कॉलेज के संस्थापक पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुखानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कॉलेज की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी बैंक खाता खोलने, छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।   संस्थापक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2009 में स्थापित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की देखरेख फरवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष के न्यायिक अभिरक्षा में जाने के बाद अस्थायी रूप से एक शिक्षिका को सौंपी गई थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के संचालन और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में बिना अनुमति बैंक खाता खोलने और छात्रों की फीस के कथित दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को शिकायत भेजकर संस्थापक पक्ष पर कॉलेज में पहुंचकर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ...

हल्द्वानी, बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी,19 लोग बने शिकार

चित्र
 50-60 हजार रुपये के लोन का झांसा देकर ठगे हजारों, बनभूलपुरा में 19 लोग बने शिकार हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र में सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक महिला और एक पुरुष ने 50 से 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने का झूठा वादा कर दर्जनों लोगों से फाइल चार्ज और कमीशन के नाम पर करीब चार-चार हजार रुपये वसूल लिए।  अब तक 18 से 19 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह कत्याल ने बताया कि मामला कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को लोन दिलाने वाला बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे और खाते में जल्द रकम भेजने का आश्वासन देकर प्रत्येक व्यक्ति से करीब चार हजार रुपये वसूल लेते थे रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए।  पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।एएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनधिकृत संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर लोन के नाम पर पैसे जमा...

काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

चित्र
काठगोदाम में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग- आज दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश और घने कोहरे के कारण एक हेलीकॉप्टर को काठगोदाम के नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर को अचानक मैदान में उतरते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो यात्री सवार थे। सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें बाद में सड़क मार्ग से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल यह एहतियाती लैंडिंग खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण की गई बताई जा रही है।  

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर,बैरंग लौटी टीम

चित्र
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर पर बवाल,लोगों ने तोड़े मीटर हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।  हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्म...

नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,प्रशासन हाई अलर्ट पर DM ने सभी विभागों को किया सतर्क...

चित्र
 जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी- नैनीताल, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, "ऑरेंज अलर्ट" जारी, किया है। उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग ने जिले के लिए जारी किया "ऑरेंज अलर्ट"  भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 03 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है।जिलाधिकारी ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24x7...

लालकुआं,39 वर्षों की शानदार सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

चित्र
नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद     लालकुआं,नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने अवस्थी के सेवानिवृत्ति के तत्पचात उनके कार्यकाल की सराहना करते हुऐ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा शुभकानाएं एवं बधाई दी।  

हल्द्वानी,नगर निगम में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन

चित्र
नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन हल्द्वानी,30 जून, 2026 को नगर निगम हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर आई पी पंत द्वारा स्ट्रीट वेंडरों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना  के तहत मिलने वाले ऋणो की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड, SSS के तहत भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। इस अवसर पर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट   द्वारा उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों को  प्रेरित करते हुए पीएम स्वनिधि का लाभ अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों तक पंहुचाते हुए उन्हें लाभान्वित किये जाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्य्मंत्री एवं सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पीएम स्वनिधि सहित तमाम सरकार की योजनाओं का लाभ कँही न कँही हर पात्र लाभार्थियों तक आसानी से मिल पा रहा है। महापौर  द्वारा...

नैनीताल,पहले हंगामा और फिर झील में लगाईं छलांग,साहसी युवक ने बचाई जान

चित्र
 नशे में हंगामा करने के बाद झील में कूदा नेपाली युवक- नैनीताल,शहर के तल्लीताल डांठ क्षेत्र में नशे में नेपाली मूल के युवक ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा किया और अचानक उसने झील में छलांग लगा दी। एक साहसी युवक ने जान पर खेलकर झील में कूद उसकी जान बचाई। लोगों ने सासही युवक की सराहना की है। सोमवार दोपहर तल्लीताल डांठ पर एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। लोगों के समझाने पर वह राहगीरों को ही गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान युवक ने डांठ के ऊपर से झील में छलांग लगा दी। इस पर कुछ लोग उसे बचाने को चीखने चिल्लाने लगे, तो कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लेकिन वहां खड़े तल्लीताल निवासी भाजयुमो नेता आयुष भंडारी ने हिम्मत दिखाई और वह भी शराबी युवक के पीछे झील में कूद पड़े। वह युवक को किसी तरह खींचकर किनारे तक ले आए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि नेपाल मूल के लोकेश सिंह की काउंसलिंग कर उसके परिचितों के सुपुर्द कर दिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हल्द्वानी:कॉलेज पर कब्जे की जंग,मरियम कॉलेज विवाद गहराया,फर्जीवाड़े और कब्जे की साजिश के आरोप

भुजियाघाट में बड़ा हादसा... गहरी खाई में गिरी टवेरा और बुलेट, बाल-बाल बचीं...

सिलेंडर सप्लाई की आड़ में चोरी,हल्द्वानी में बड़ा खुलासा,वीडियो वायरल